{"_id":"1fef288a7f913bfbd01d3f3f84f27123","slug":"the-two-animals-in-slum-fire-killed-four-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी में आग से दो पशुओं की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी में आग से दो पशुओं की मौत, चार झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव पतरेवाला ढाणी में रविवार रात अज्ञात व्यक्ति ने पशुओं वाली झोपड़ी में आग लगा दी। इससे उसमें बंधे छह पशुओं में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
ढाणी गुरदयाल सिंह निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उसकी पशुओं वाली झोंपड़ी में दो भैंसें, एक गाय, एक बछड़ी, एक कट्टी और एक बकरी बंधी हुई थी। रविवार आधी रात के बाद अज्ञात युवक की आहट सुनकर पशु चौंक गए।
पशुओं का शोर सुनकर पास में ही सो रही उसकी मां ने बाहर निकलकर देखा तो पशुओं वाली झोपड़ी में आग लगी थी और एक युवक भागता हुआ जा रहा था। उसकी मां द्वारा शोर मचाने पर जब वह मौके पर पहुंचे तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी।
विज्ञापन
उसने शोर मचाकर अकेले ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों भैंसें अधजली अवस्था में रस्सी तोड़कर बाहर आ गई जबकि अन्य पशु अंदर ही बुरी तरह से झुलस गए।
इसमें से एक बकरी व एक बछड़ी की मौत हो गई और गाय तथा कट्टा की हालत गंभीर बनी हुई है। दर्शन सिंह ने बताया कि सुबह होने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दर्शन सिंह के बयान दर्ज किए।
उसने बताया कि उसका अपने पड़ोसियों से पुराना विवाद चल रहा है और उसके चलते ही पड़ोसी ने ही रात को उसकी पशुओं वाली झुग्गी में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।