फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   The two animals in slum fire killed four Scorched

झुग्गी में आग से दो पशुओं की मौत, चार झुलसे

Tue, 02 Feb 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
The two animals in slum fire killed four Scorched
उपमंडल के  गांव पतरेवाला ढाणी में रविवार रात अज्ञात व्यक्ति ने पशुओं वाली झोपड़ी में आग लगा दी। इससे उसमें बंधे छह पशुओं में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


ढाणी गुरदयाल सिंह निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उसकी पशुओं वाली झोंपड़ी में दो भैंसें, एक गाय, एक बछड़ी, एक कट्टी और एक बकरी बंधी हुई थी। रविवार आधी रात के बाद अज्ञात युवक की आहट सुनकर पशु चौंक गए।
विज्ञापन


पशुओं का शोर सुनकर पास में ही सो रही उसकी मां ने बाहर निकलकर देखा तो पशुओं वाली झोपड़ी में आग लगी थी और एक युवक भागता हुआ जा रहा था। उसकी मां द्वारा शोर मचाने पर जब वह मौके पर पहुंचे तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शोर मचाकर अकेले ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों भैंसें अधजली अवस्था में रस्सी तोड़कर बाहर आ गई जबकि अन्य पशु अंदर ही बुरी तरह से झुलस गए।

इसमें से एक बकरी व एक बछड़ी की मौत हो गई और गाय तथा कट्टा की हालत गंभीर बनी हुई है। दर्शन सिंह ने बताया कि सुबह होने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दर्शन सिंह के बयान दर्ज किए।


उसने बताया कि उसका अपने पड़ोसियों से पुराना विवाद चल रहा है और उसके चलते ही पड़ोसी ने ही रात को उसकी पशुओं वाली झुग्गी में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed