{"_id":"29f46b5c315b8e36527636b955019b83","slug":"the-train-will-run-at-speeds-of-105-between-ferozepur-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फिरोजपुर-जालंधर के बीच 105 की गति से दौड़ेगी ट्रेन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फिरोजपुर-जालंधर के बीच 105 की गति से दौड़ेगी ट्रेन’
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 22 Nov 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल रोको आंदोलन के चलते इस साल पंजाब से फूड लोडिंग का धंधा बहुत कम होने से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। रेल नीर की कमी होने से उत्तर रेलवे के कई स्टेशनों पर सप्लाई नहीं हो पा रही है।
फिरोजपुर-जालंधर के बीच ट्रैक की खामियां है, जिसे जल्द दुरुस्त कर 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। ये जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने पत्रकारों को दीं।
जीएम ने बताया कि फिरोजपुर-जालंधर सेक्शन के ट्रैक का निरीक्षण किया गया। इस सेक्शन में कई स्टेशन पर ट्रैक में खामियां मिली हैं। इन खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेन की रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। जीएम ने बताया कि लोहियां, मक्खू, कपूरथला व सुलतानपुर लोधी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। खामियां दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
एक सवाल के जवाब में जीएम ने कहा कि आईआरसीटी रेल नीर की सप्लाई करती है। कमी के कारण कई स्टेशनों पर रेल नीर की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जीएम ने कहा कि पंजाब में रेल रोको आंदोलन के चलते इस बार फूड लोडिंग का कारोबार बहुत कम होने से नुकसान हुआ है।
रेल डिवीजन फिरोजपुर ने कई स्टेशनों पर एलईडी लगाकर बिजली की खपत में कटौती की है। कई स्टेशनों पर सोलर प्लांट लगाए गए हैं। एक सवाल के जवाब में जीएम ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों के पीपीओ रिवाइज हो चुके हैं, अब नए पे कमीशन पर काम हो रहा है।
समाजसेवी संस्थाओं ने जीएम को ट्रेनों में सफाई समस्या, ट्रेनों के स्टापेज व अन्य समस्याएं बताईं। जीएम ने विभिन्न स्टेशनों पर रुक कर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्या का समाधान भी किया। जीएम ने कीमैनों व गेटमैनों से भी बातचीत की, उन्हें किसी प्रकार की समस्या आ रही है।