फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   The leaders Dr. Balram Jakhar tribute

दिग्गज नेताओं ने दी डा. बलराम जाखड़ को श्रद्धांजलि

Mon, 15 Feb 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
The leaders Dr. Balram Jakhar tribute
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष दिवंगत डा. बलराम जाखड़ को उनके पैतृक गांव पंजकोसी में रविवार को आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री पवन बांसल, पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व सांसद सरदारनी परनीत कौर शामिल हुए।  
विज्ञापन

शोकसभा में कैप्टन ने कहा कि डॉ. बलराम जाखड़  हम सब के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने देश व किसानों की उन्नति के लिए जो प्रयास किए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


उनका दिल हमेशा ही अपने देश व देशवासियों के लिए धड़कता था। उन्हाेंने कहा कि अबोहर के वीरान इलाकों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाकर वहां किन्नू का उत्पादन करना डा. जाखड़ का सपना था जो उन्होंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि देश के नेताओं को डा. जाखड़ की साफ-सुथरी राजनीति से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. जाखड़ को अंतिम पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा वडिंग, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, फिरोजपुर के सांसद स. शेर सिंह घुबाया, इफको के चेयरमैन बलविंद्र सिंह नकई, भाजपा के पूर्व प्रधान बृज लाल रिणवा, पंजाब के पूर्व मंत्री डा. राधाकृष्ण, पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र कटारिया, मुक्तसर के विधायक करण कौर बराड़,  गुरुहरसहाय के विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनप्रीत सिंह बादल, राजस्थान के पूर्व मंत्री विनोद चौधरी, पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, विधायक जगमोहन सिंह कंग, पूर्व सांसद गुरतेज सिंह भुल्लर, जालंधर के सांसद संतोष चौधरी, कांग्रेसी नेता लाल सिंह, पूर्व विधायक हंसराज जोसन, भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी भादू, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुधीर नागपाल, पप्पू बतराना, मथुरा दास हितैषी, भारत हितैषी, रवि धींगड़ा, अनिल तनेजा, सुमन तनेजा के अलावा कई नेता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed