{"_id":"9f85bbc2c96e97e1b0991a64291b6ca3","slug":"the-death-of-the-bku-farmers-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मौत को लेकर भाकियू का चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की मौत को लेकर भाकियू का चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Fri, 25 Dec 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
मोटर कनेक्शन के विवाद में पावरकॉम के एसडीओ व पुलिस के साथ बहसबाजी के चलते तनाव में आए गांव झांडीवाला के एक किसान की एक दिन पहले अचानक मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर वीरवार को भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर की अगुवाई में किसानों ने स्थानीय सादिक रोड पर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया और किसान की मौत के मामले में पावरकॉम के एसडीओ व थाना सदर के एसएचओ पर केस दर्ज करने की मांग रखी।
इस तनातनी के बीच पावरकॉम के अधिकारियों ने मृतक किसान के परिवार को उनसे जुर्माने के रूप से वसूली रकम से तीन गुणा ढाई लाख रुपये का मुआवजा अदा करने का भरोसा दिया।
इस मौके पर भाकियू सिद्धुपुर के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाला ने कहा कि गांव झाड़ीवाला के किसान पाल सिंह (65) को पावरकॉम की गोलेवाला सब डवीजन ने लगभग डेढ़ वर्ष डिमांड नोटिस के पैसे जमा करवा कर मोटर कनेकशन जारी किया था।
विज्ञापन
करीब दो माह पहले पावरकॉम की एक टीम ने छापेमारी करते हुए पाल सिंह के उक्त कनेकशन को अवैध करार दे दिया और उस पर आपराधिक केस दर्ज करवाते हुए उससे 83 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। मृतक किसान पाल सिंह के बेटे बलदेव सिंह के अनुसार इस घटना के चलते उसके पिता मानसिक रूप से परेशान होकर बीमार पड़ गया। कई दिनों तक मेडिकल अस्पताल में उपचारधीन रहने के उपरांत उसे छुट्टी मिली।
अभी वह इस घटना से उभर भी नहीं पाया था कि बीती 21 दिसंबर को पावरकॉम का एसडीओ समेत थाना सदर की पुलिस को लेकर उनके खेतों में आ गया और उनके कनेक्शन की लाइनों को उखाड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पुलिस ने उनके परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। उसी दिन उसका पिता दोबारा गंभीर रूप से बीमार हो गया और एक दिन पहले बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
बुधवार को भाकियू के रोष जताने पर पुलिस ने इस घटना के संदर्भ में कार्रवाई करने का भरोसा दिया था और पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी लाया गया। दिन भर इंतजार करवाने के बाद जब पुलिस कानूनी कार्रवाई करने से आनाकानी करने लगी तो भाकियू ने सादिक रोड पर चक्का जाम कर दिया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के उपरांत पावरकॉम के अधिकारियों ने मृतक किसान के परिवार को ढाई लाख रुपये मुआवजा देने का भरोसा देकर किसानों का गुस्सा शांत करवाया। भाकियू नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला ने कहा कि पावरकॉम अधिकारियों ने शुक्रवार को 11 बजे मुआवजा देने का भरोसा दिया है और उसके बाद ही किसान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।