फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Shivlal Doda's anticipatory bail plea

शिवलाल डोडा की अग्रिम जमानत याचिका रद्द

Tue, 05 Jan 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
Shivlal Doda's anticipatory bail plea
बीते 11 दिसंबर को शराब व्यवसायी व अकाली नेता शिव लाल डोडा के गांव रामसरा स्थित फार्म हाउस में दलित युवक भीम टांक की हत्या व उसके साथी गुरजंट सिंह जंटा पर कातिलाना हमले के मामले में शिव लाल डोडा द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश जतिंद्र वालिया ने सोमवार को रद्द कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए गठित किए गए पांच वकीलों के पैनल ने बताया कि बचाव पक्ष द्वारा दी गई दलीलें अदालत ने रद्द कर दी हैं। इस मामले में नवदीप गिरधर सरकारी वकील के अलावा पुलिस कप्तान हरजीत सिंह भी सुनवाई के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन


पैनल के सदस्यों वकील सुरिंद्र पाल सिंह तिन्ना, अशोक चराया, अमृतपाल सिंह, अजय पाल सिंह व सुनील कडवासरा ने यहां तहसील परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि शिव लाल डोडा की ओर से ओबराय होटल दिल्ली में ली गई फोटो व विजुअलस पेश करते हुए तर्क दिया गया कि शिवलाल की शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वहां सायं 5 बजे आयोजित समारोह में शिव लाल व उसका भतीजा अमित डोडा मौजूद थे इसलिए इन्हें हत्याकांड के प्रकरण में संलिप्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सरकारी पक्ष ने विभिन्न मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल्स पेश करते हुए दावा किया कि हत्याकांड से पूर्व व इसके बाद अभियुक्त हरप्रीत सिंह हैरी ने फोन पर अमित डोडा से बात की और अमित डोडा ने इस बारे में शिव लाल डोडा को जानकारी दी। 

चाचा भतीजा की एक ही स्थान पर मौजूदगी के प्रमाण मिलने के बाद यह तर्क बेमानी हो जाती है कि शिव लाल को इस प्रकरण की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने अदालत में जो रिकार्ड पेश किया उससे स्पष्ट होता है कि भीम टांक डोडा ग्रुप का कर्मचारी था और इस घिनौने कांड में गिरफ्तार किए गए अधिकतर अभियुक्त भी डोडा ग्रुप के वेतनभोगी कर्मचारी थे। इससे आपराधिक साजिश के आरोपों को बल मिलता है।

अदालत के संज्ञान में यह तथ्य भी लाया गया कि हत्याकांड के लिए इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार भी डोडा ग्रुप द्वारा गांव राजपुरा  में संचालित शराब के ठेके से बरामद हुए इसलिए संलिप्त ना होने के तर्क में कोई वजन नहीं है।

वकीलों के पैनल ने कहा कि पुलिस शिव लाल डोडा की गिरफ्तारी के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवा चुकी और अब अग्रिम जमानत याचिका भी रद्द हो गई इसलिए अब गिरफ्तारी में लेशमात्र भी देरी नहीं होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता के समय भी टांक कत्लकांड संघर्ष समिति के संयोजक गोपी राम भी मौजूद थे।


अदालत से बाहर आकर शिव लाल डोडा के वकील चंद्र मोहन मुंजाल ने बताया कि वे अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में शिव लाल डोडा की अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed