फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   School van crushed two students, one killed

स्कूल वैन ने दो छात्रों को कुचला, एक की मौत

Fri, 19 Feb 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 19 Feb 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
 School van crushed two students, one killed
प्रीत नगर में वीरवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल वैन ने साइकिल सवार दो छात्रों (चचेरे भाई) को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की टांग टूट गई।
विज्ञापन


जख्मी छात्र को क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी वैन चालक को मौके पर ही काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रीत नगर में हलवाई की दुकान करने वाले तरलोक व प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे छात्र विवेक कुमार (13) पुत्र परतराम और अरुण कुमार (10) पुत्र काली चरण वासी बैक साइड आरएसडी कालेज साइकिल पर धवन कालोनी स्थित भुल्लर पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल बजीदपुर जिला फिरोजपुर की तेज रफ्तार वैन ने उनके साइकिल को टक्कर मार दी। दोनों छात्र जमीन पर गिर गए।

चालक ने विवेक के ऊपर वैन के दोनों टायर चढ़ा दिए जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक घटना को अंजाम देकर भागने लगा कि लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैन चालक ने मोड़ से तेज रफ्तार में वैन मोड़ी थी, चालक को स्कूल पहुंचने में देर हो रही थी। वैन में स्कूल के विद्यार्थी बैठे हुए थे। उधर, पुलिस ने वैन चालक रणजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी फौजोके थाना ममदोट को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।


अरुण कुमार के पिता काली चरण ने बताया कि विवेक आठवीं क्लास में पढ़ता था और अरुण छठी में पढ़ता है। उन्होंने कहा कि चालक को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए ताकि इसी लापरवाही से कोई और चालक स्कूल वैन न चलाए। स्कूल की वैन भी काफी पुरानी थी।

उधर, अस्पताल में विवेक की मां व अन्य परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका था। मां रोते हुए बेहोश होकर जमीन पर गिर रही थी।

पिता परतराम बात भी नहीं कर पा रहे थे, उन्हें बेटे की मौत का बहुत ही गम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed