{"_id":"b57d3c7c83f1d4f11f38832ba8c73628","slug":"school-girl-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया दुराचार
अमर उजाला, फाजिल्का
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिल्का में स्कूल से घर जा रही एक छात्रा को जबरन श्मशानघाट लेे जाकर उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। छात्रा का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस से उतरी। वहां पर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय दो बाइक पर तीन युवक आए और उसे यह कहकर बाइक पर बैठा लिया कि गांव में छोड़ देंगे।
छात्रा उक्त युवकों को जानती थी। युवक छात्रा को गांव के सुनसान श्मशानघाट ले गए और वहां पर सामूहिक दुराचार किया और उसे वहीं पर छोड़ गए।
किसी व्यक्ति ने छात्रा को देख उसके परिजनों को सूचित किया। छात्रा ने आपबीती परिवार के सदस्यों को सुनाई। छात्रा ने आरोपियों की पहचान सिमी और रिंकू वासी गांव चक खियोवाला बोदला व देबू वासी ढाणी खियोवाला बोदला के रूप में की है।
विज्ञापन
उधर थाना अरनीवाला के एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर उक्त आरोपियों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।