फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Railway Board Pavaron increase of 66 divisions DRM

रेलवे बोर्ड ने 66 डिवीजनों के डीआरएम की पावर बढ़ाई

Sun, 13 Oct 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला,फिरोजपुर
अमर उजाला,फिरोजपुर Updated Sun, 13 Oct 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
Railway Board Pavaron increase of 66 divisions DRM
फिरोजपुर। अब रेल डिवीजनों के अस्पतालों में रेलकर्मियों के इलाज से संबंधित बिल दिल्ली हेड क्वार्टर पास कराने के लिए नहीं भेजने पड़ेंगे।  रेलवे बोर्ड ने 66 डिवीजनों के डीआरएम की पावरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


 इस फैसले के बाद ऐसे बिलों का भुगतान डिवीजनस्तर पर डीआरएम ही कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर डिवीजन में ऐसे पचास लाख रुपये के बिल लंबित पड़े हैं, फैसले के बाद अब उनके पास होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


इस आदेश को लागू कराने में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एनएफआईआर के सहायक महासचिव व यूआरएमयू के प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि फिरोजपुर डिवीजन के रेलवे अस्पताल में दो-तीन ऐसे सीएमएस (चीफ मेडिकल सुपरिटेडेंट)आए। इन सीएमएस ने उन रेलकर्मियों के बिल डीआरएम तक नहीं पहुंचाएं, जिन्होंने प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाते समय अपनी जेब में से पैसे खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये बिल एकत्र होते हुए पचास लाख तक पहुंच गए। इस मामले संबंधित यूनियन ने रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर जनरल पी. प्रसाद से बातचीत की। श्री प्रसाद ने आदेश दिए हैं कि 25 हजार रुपये के बिल डिवीजन स्तर पर डीआरएम ही पास करेंगे, इससे अधिक धनराशि के बिलों की अनुमति लेने के लिए दिल्ली हेड क्वार्टर के अधिकारियों के पास भेजने होंगे। साल में 25 हजार रुपये की धनराशि के जितने भी बिल हो डीआरएम पास कर सकेंगे।

ये फैसला भारतीय रेलवे के 66 डिवीजनों में लागू होगा। प्रवीन का कहना है कि फिरोजपुर रेलवे अस्पताल में ऐसे मरीजों के लगभग पचास लाख रुपये के बिल पिछले काफी समय से लंबित पड़े हैं।


 इन बिलों के भुगतान के लिए रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर जनरल पी. प्रसाद ने आदेश दे दिए हैं। लंबित पड़े सभी बिलों का भुगतान यहीं पर होगा। इस फैसले पर डीआरएम एन.सी गोयल व सीएमएस गजिंदर कुमार ने रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर जनरल पी. प्रसाद का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed