फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   rail ticket checking

धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे बिना टिकट कई यात्री पकड़े

Thu, 11 Feb 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
rail ticket checking
फिरोजपुर। रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के कामर्शियल विभाग के अधिकारियों ने
विज्ञापन
यात्रियों की टिकटें चेक करने के लिए फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर औचक छापामारी की।

स्टेशन पर चेकिंग के दौरान कई यात्री बिना टिकट के पकड़े गए और उन्हें जुर्माना किया गया। छापामारी टीम की अगुवाई एडीआरएम अशुतोष पंथ और रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर रोशन सिंह कर रहे थे।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची ही थी कि अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर औचक छापामारी कर दी। जो यात्री ट्रेन से उतरे थे उनकी टिकटें चेक करना शुरू कर दिया। कई यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे, जिन्हें जुर्माना कर छोड़ दिया गया। अधिकारियों की टीम के बारे में स्टेशन स्टाफ को भी कोई सूचना नहीं थी।

अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जहां गंदगी दिखाई दी अधिकारियों ने संबंधित स्टाफ की क्लास भी लगाई और आगे से साफ सफाई न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर एसीएम हरदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed