{"_id":"861ee07bc10b584a10b1e17303761954","slug":"punjab-sangruur-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श स्कूल में पढ़ते एक छात्र की शिक्षक ने इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने का दावा किया है।
यहां के सरकारी अस्पताल में दाखिल नौवीं कक्षा के पीड़ित छात्र सुखबीर सिंह ने बताया कि वह गंडूआं के सीएफएस आदर्श स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को उसका एसएस विषय का मौखिक टेस्ट था जोकि उसे याद नहीं था। इस वजह से एसएस की शिक्षिका उसे प्रिंसिपल नीरू शर्मा के पास ले गईं।
प्रिंसिपल ने उसे मामूली डांट लगाकर वापस भेज दिया। जब वह क्लास रूम जा रहा था तब रास्ते में डीपीआई शिक्षक सुखप्रीत सिंह ने एसएस शिक्षिका से कहा कि वह ही इसे सुधारेंगे। इतना कहते ही शिक्षक ने हॉकी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। घायल हालत में उसे यहां के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई जगसीर सिंह ने कहा कि उन्होंने पीड़ित छात्र का बयान दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। स्कूल प्रिंसिपल नीरू ने संपर्क करने पर कहा कि छात्र की पिटाई के आरोप में संबधित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।