{"_id":"3b950db7fcf5f6a03e111b5f0fdfcf5d","slug":"punjab-firozpur-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्दर्न रेलवे में डीएमयू ट्रेनों की बोगियों की भारी कमी : जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉर्दर्न रेलवे में डीएमयू ट्रेनों की बोगियों की भारी कमी : जीएम
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्दर्न रेलवे में डीएमयू ट्रेन की बोगियों की भारी कमी चल रही है, इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। फिरोजपुर डिवीजन में 70 ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाने की योजना है।
पंजाब में 12 बड़े प्रोजेक्ट हैं, इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट फिरोजपुर-पट्टी (अमृतसर) के बीच ट्रैक बिछाना शामिल है। ये बातें शुक्रवार को फिरोजपुर-लुधियाना सेक्शन का निरीक्षण करने फिरोजपुर पहुंचे नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
जीएम गुप्ता ने कहा कि पंजाब में बारह जगहों पर नई रेल पटरी बिछाई जाएगी। फिरोजपुर डिवीजन में उधमपुर से श्रीनगर तक ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है, इसके बनते ही ट्रेन सीधी श्रीनगर पहुंचेगी। इसके पूरा होते ही यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा होगा। फिरोजपुर-बठिंडा सेक्शन पर रेल पटरी का दोहरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मियों के पीपीओ जल्द रिवाइज
एक सवाल के जवाब में गुप्ता ने कहा कि फिरोजपुर से पट्टी के बीच रेल पटरी बिछने से पूरा सरहदी क्षेत्र कवर हो जाएगा और फिरोजपुर-राजस्थान सीधा अमृतसर से जोड़ेगा। गुप्ता ने कहा कि जल्द ही जम्मूतवी से कटरा के बीच ट्रेन चलेगी। ट्रैक बिछ चुका है और ट्रायल चल रहा है। मालगाड़ियां दौड़ाई जा रही हैं। डीएमयू ट्रेनों के कोच बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता पर है। गुप्ता ने कहा कि रिटायर्ड रेलकर्मियों के पीपीओ जल्द रिवाइज किए जाएंगे। प्रत्येक डिवीजन के डीआरएम को मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए हैं।
कई बार योजनाएं सही नहीं बन पातीं
रेल पटरी के आसपास व अन्य विभागीय जमीन संबंधी जीएम ने कहा कि इससे कमाई करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। मॉडल स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि कई बार योजनाएं सही से नहीं बन पाती हैं। जिस कारण कई कार्यों में देरी हो जाती है। यही कारण है कि वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने में विलंब हो रहा है। इस मौके पर फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम एनसी गोयल, सांसद शेर सिंह घुबाया के अलावा अन्य संस्थाएं उपस्थित थी।