फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Love, Mother, sister,young, suicide, poison, Abohar, Ferozepur.

प्यार की भेंट चढ़ी तीन जिंदगियां

Wed, 16 Apr 2014 10:42 PM IST
अबोहर/फिरोजपुर।
अबोहर/फिरोजपुर। Updated Wed, 16 Apr 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
 Love, Mother, sister,young, suicide, poison,  Abohar, Ferozepur.
स्थानीय गली नं. 1-ए निवासी एक युवक ने मंगलवार रात अपनी मां और बहन को जहरीली वस्तु खिलाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह युवक का बहनोई मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीश बिश्नोई और थाना प्रभारी राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


तीनों शवाें को जांच के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट, एक डायरी और कुछ अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि भगवान ने भी उसकी नहीं सुनीं। इसलिए वह निराश होकर जान दे रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गली नं. 1-ए स्थित बीएल वैदिक स्कूल के पीछे रहने वाले 21 वर्षीय विशाल महेश्वरी सुपुत्र दिवंगत शिव कुमार का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की मां और बहन उस लड़की को घर की बहू बनाना चाहते थे लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं थे। प्रेमिका को पाने में असमर्थ रहने के कारण मंगलवार रात विशाल ने जहरीली वस्तु किसी तरह अपनी मां ऊषा और बहन बिन्नी को खिला दी। बाद में खुद भी जहर खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल की एक बड़ी बहन अनु पत्नी रमेश राठी अबोहर में ही विवाहित है। वह हर रोज सुबह करीब 10 बजे अपनी मां और बहन को फोन करके हालचाल पूछती थी। रोज की तरह बुधवार को भी उसने पहले मां को फोन किया और बाद में विशाल के मोबाइल को फोन किया। जब दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने अपने पति रमेश राठी को मायके भेजा। रमेश राठी जब वहां पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। पड़ोसी की सहायता से छत के रास्ते अंदर झांक कर देखा तो एक बैड पर विशाल, उसकी 50 वर्षीय मां और दूसरे बैड पर करीब 19 वर्षीय बिन्नी मृत पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक विशाल द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट और डायरी बरामद की है। डीएसपी जगदीश बिश्नोई ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed