फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Jalandhar won the cricket championship

जालंधर ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

Sun, 08 Nov 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 08 Nov 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar won the cricket championship
जैतो क्रिकेट क्लब 1981 की तरफ से खेल स्टेडियम में आयोजित 20वीं ओपन स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप में जालंधर की टीम विजेता बनी। रविवार को हुए रोमांचक फाइनल मैच में जालंधर ने कोटकपूरा को 32 रन से हराया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए जालंधर की टीम ने जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए। जसवीर के 14, सरबजीत के 21, भूपिंदर के 60 रनों के योगदान से जालंधर ने 156 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए कोटकपूरा की टीम भी लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
विज्ञापन


टीम के लिए हनी ने 56, गोल्डी ने 16 रन जुटाए। पूरी टीम 19वें ओवर में ऑल आउट हो गई। मैच के लिए भूपिंदर को मैन ऑफ द मैच और जालंधर के जसवीर को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह में मुख्य मेहमान शेख फरीद प्रेस क्लब प्रधान भोला शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीमों को 31 हजार और 15 हजार के नगद पुरस्कार समेत ट्राफी व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही क्लब की तरफ से टूर्नामेंट के सहयोगियों दिवेश जैन, प्रिंस कुमार, कुणाल शर्मा, मनी बराड़ समेत 30 क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, क्रिकेट किट और सम्मान चिन्ह् दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed