{"_id":"63629eb1cd755b6746c083b352181e42","slug":"income-tax-raids-on-businesses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स के छापे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स के छापे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 27 Feb 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमदन कर विभाग की उच्चस्तरीय टीमों ने विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर फिरोजपुर -3 प्रदीप कुमार की अगुवाई में फरीदकोट के एक निजी नर्सिंग होम और कोटकपूरा में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने दिन भर उनकी आमदन से संबंधित रिकार्ड को खंगाला और तीन प्रतिष्ठानों ने तीन करोड़ की आमदन को विभाग के पास सरेंडर कर दिया।
इनकम टैक्स विभाग की तरफ से एक ही समय पर फरीदकोट के फिरोजपुर रोड पर स्थित मधु नर्सिंग होम समेत कोटकपूरा शहर के फरीदकोट रोड पर स्थित टेलरिंग व क्लाथ के शोरूम देव ब्रदर्स व फोकल प्वाइंट में अजय इंटेक्स फैक्ट्री में छापा मारा।
विज्ञापन
इन तीनों टीमों में काफी तादाद में विभागीय अधिकारी शामिल थे जिनकी तरफ से इन प्रतिष्ठानों के रिकार्ड की पड़ताल की गई। ज्वाइंट कमिश्नर प्रदीप कुमार ने बताया कि विभागीय पड़ताल के बाद तीन फर्मों ने विभाग के पास तीन करोड़ की आमदन सरेंडर की है जिसका टैक्स वसूला जाएगा।
उन्होंने आमदन कर के दायरे में आने वाले सभी लोगों को ईमानदारी से अपने टैक्स जमा करवाने की हिदायतें दी है ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े।