{"_id":"44ac8ab23fd58e5df7a8f04939b97548","slug":"government-anti-industry-decision-taking-industry-chamber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग विरोधी फैसले ले रही सरकार : इंडस्ट्री चैंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग विरोधी फैसले ले रही सरकार : इंडस्ट्री चैंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री चैंबर की बैठक अध्यक्ष प्रभात जिंदल की अध्यक्षता में महफिल होटल में हुई। उद्यमियों ने प्रदेश सरकार उद्योग विरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया और उद्योग विरोधी फैसलों को वापस लेने की मांग की।
चैंबर के चेयरमैन घनशाम कंसल ने कहा कि एक तरफ तो डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल उद्योगों के लिए लुभावनी घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जिला संगरूर में लगने वाली नई इंडस्ट्री में सबमर्सिबल पंप लगाने पर प्रदूषण बोर्ड ने पाबंदी लगा दी है।
संगरूर जिले में लगने वाली 45 नई इंडस्ट्री यूनिट के एनओसी प्रदूषण बोर्ड के पास लंबित हैं। वहीं खेती सेक्टर के लिए ट्यूवबेल लगाने पर कोई पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर उद्योगों से भादभावकिया जा रहा है। इस दौरान बिजली पर लगाए गए तीन फीसदी सेस को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। उद्यमियों ने कहा सरकार ऐसे ही फैसले करती रही तो पंजाब के सौ फीसदी उद्योग बाहरी राज्यों में शिफ्ट हो जाएंगे।
चैंबर सदस्यों ने सुनाम में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग भी की। इस मौके पर पुरूषोतम बाबा, जगजीत सिंह, सुमेर गर्ग, अजैब सग्गू, दीपक मितल, भूषण कंसल, राजेश गर्ग, रमेश जैन, राकेश जिंदल हाजिर थे।