{"_id":"33066bb1f3240a8768d2ccc99907bd7e","slug":"gas-subsidieswill-be-pay-in-the-customer-s-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक के बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक के बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी
अमर उजाला, संगरूर
Updated Mon, 25 Nov 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर प्रीतम सिंह जौहल ने कहा है कि घरेलू गैस (एलपीजी) पर मिलने वाली सब्सिडी एक जनवरी से सीधे खपतकार के बैंक खाते में जाया करेगी। इसलिए प्रत्येक खपतकार अपने आधार कार्ड नंबर को बैंक में जमा कराएं। ताकि वे खातों के माध्यम से गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकें। जौहल यहां डीबीटी के संबंध में ली गई एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस खपतकार ने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नही कराया है, उन्हें गैस सिलेंडर मार्केट कीमत पर 1007 रुपये का मिलेगा। इसलिए हर खपतकार अपने बैंक खाते का लिंक आधार नंबर के साथ जोड़ने के लिए गैस एजेंसियों और बैंक के साथ संपर्क करे।
उन्होंने कहा कि भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से एलपीजी खपतकारों को नए कनेक्शन और गैस पर सब्सिडी सीधे उनके खातों में डालने के लिए शुरू की मुहिम को संगरूर में सफल बनाने के लिए प्रशासन हर संभव यत्न कर रहा है, लेकिन कुछ गैस एजेंसियों और कुछ बैंकों की ओर से इस तरफ दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही, इसलिए वह अपनी जिम्मेवारी को तनदेही से निभाएं।
विज्ञापन
उन्होंने गैस एजेंसियों के नुमाइंदों से अपील की है कि खप्तकारों को आधार कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया जाए। लीड बैंक मैनेजर पवन गोयल ने डीबीटी योजना अधीन सभी लाभपात्रियों के बैंक खातों को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त डीएफएससी सज्जन सिंह सैनी, जिला सूचना अधिकारी पंकज जैन, हरीश भाटिया सहित अन्य मौजूद थे।