फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Doda police not to arrest

पुलिस डोडा की नहीं कर रही गिरफ्तारी

Sat, 09 Jan 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
Doda police not to arrest
भीम हत्याकांड के 27 दिन बाद भी पीड़ित परिवार को पंजाब सरकार और पुलिस की तरफ से कोई इंसाफ नहीं मिलने पर शुक्रवार को भीम के पिता, माता के अलावा गुरजंट सिंह के परिवार ने संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दी है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि पुलिस भीम हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिव लाल डोडा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा अमृतसर के अस्पताल में गुरजंट का इलाज चल रहा है उस पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की गई है। पीड़ित परिवार भीम टांक के पिता कपूर चंद, माता कौशल्या देवी, जंटा के भाई रंजीत सिंह राणा ने कहा कि बीते माह 11 दिसंबर को शराब व्यवसायी व अकाली नेता शिव लाल डोडा के रामसरा गांव स्थित किलानुमा फार्म हाउस में भीम की बर्बरतापूर्वक हत्या व उसके साथी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा लाहौरिया पर कातिलाना हमले किया था।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवारों से संवेदना व्यक्त करने लिए ना तो मुख्यमंत्री और ना ही उपमुख्यमंत्री अबोहर आए हैं। हालांकि बीते सप्ताह उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विश्वास जताया था कि मुख्यमंत्री शीघ्र संतनगर पहुंचेंगे। सुखबीर बादल ने तीन दिन में शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को भी सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक उनकी तरफ से किसी कार्रवाई का संकेत नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला एवमं सत्र न्यायाधीश द्वारा शिव लाल डोडा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बावजूद उसे गिरफ्तार करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। शराब व्यवसायी का कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि उसके कर्मचारी व रिश्तेदार शिवलाल से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं लेकिन पुलिस ने उसका अता पता लगाने की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया।

रंजीत सिंह राणा ने कहा कि उसका भाई गुरजंट सिंह के इलाज पर अब तक 15-16 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। यह राशि रिश्तेदारों व शुभचिंतकों से उधार लेकर जुटाई गई है। राणा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के बाद वे केन्द्रीय राज्य मंत्री हरमिसरत कौर बादल से भी श्रीगंगानगर जाकर मिले थे।

उन्होंने भी पीड़ित परिवारों की समूची सहायता करने के साथ साथ मुख्यमंत्री के अबोहर दौरे को यकीनी बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन उस आश्वासन पर भी कोई अमन होता नहीं दिखाई देता।


इस कांड को लेकर बनाई गई 21 सदस्यीय समिति के साथ साथ पीड़ित परिवारों के सबर का बांध भी अब टूटने वाला है। बेहतर होगा कि सरकार मुख्य आरोपी शिव लाल की गिरफ्तारी तुरंत करे और पीड़ित परिवारों को सहायता तथा सरकारी नौकरी देकर सांत्वना प्रदान की जाये अन्यथा संघर्ष को तेज करने के सिवाए कोई चारा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed