फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Devotees battles in Hanumangarh

श्रद्धालुओं पर हनुमानगढ़ में लाठीचार्ज

Tue, 08 Oct 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Tue, 08 Oct 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees battles in Hanumangarh
अबोहर से श्री सालासर धाम जा रहे पैदल यात्रियों पर हनुमागढ़ टाउन पुलिस ने जमकर कहर बरपाया। पुलिस ने श्रद्धालुओं पर बुरी तरह से लाठीचार्ज करने के बाद नौ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



 प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को हनुमागढ़ टाउन में अग्रवाल धर्मशाला के पास श्री मुक्तसर साहिब निवासी सोनू जोगी नामक पैदल यात्री को किसी मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


अबोहर से पैदल जत्था लेकर गए जत्थे के यात्रियाें ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो इन यात्रियों ने सड़क पर चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 ट्रैफिक पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन के एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान पुलिस और यात्रियों में झड़प हो गई।

पुलिस ने यात्रियों पर जमकर लाठीचार्ज किया। अग्रवाल धर्मशाला में जो यात्री ठहरे हुए थे पुलिस ने उनको भी नहीं बख्शा। कई श्रद्धालुओं ने कमरों में बंद करके अपनी जान बचाई।


घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नौ श्रद्धालुओं को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ शांति भंग करने केआरोप में मामला दर्ज कर लिया। इन सभी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed