{"_id":"3fbe2bda6ed930208304e5fc0ff065fe","slug":"the-wedding-party-was-shot-and-killed-waiter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गोली चलने से वेटर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में गोली चलने से वेटर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 28 Nov 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत मैरिज पैलेस एयर में शनिवार आयोजित शादी समारोह में गोली लगने से एक वेटर की मौत हो गई। गोली वेटर के सिर में लगी।
गोली चलते ही समारोह में भगदड़ मच गई। उधर, सूचना मिलते ही एसएचओ प्रदीप कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक गांव मोहम्मदी वाला निवासी गुरभाल सिंह पुत्र नछत्तर सिंह की शादी का समारोह मैरिज पैलेस एयर में चल रहा था। वहां पर कोई व्यक्ति शादी की खुशी में बंदूक से गोलियां आसमान में चला रहा था।
अचानक बंदूक से गोली चलने से वहां बारातियों को खानपान की वस्तुएं परोस रहे वेटर जोगराज सिंह पुत्र जसबीर सिंह वासी फिरोजशाह के सिर में जाकर लगी और वह जमीन पर गिर गया।
उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। उधर, एसएचओ प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की तहकीकात कर आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई जल्द की जाएगी।