फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Shot dead two persons entered the house

घर में घुसकर दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या

Thu, 25 Feb 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 25 Feb 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
 Shot dead two persons entered the house
पुरानी रंजिश की वजह से तीन लोगों ने घर में घुसकर दो व्यक्तियों के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बारह गोलियां दागीं और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना बुधवार को छावनी की वजीरे वाली बिल्डिंग में घटी। जानकारी मिलते ही डीएसपी विभोर शर्मा समेत पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फिरोजपुर छावनी निवासी दीपक उर्फ दीपू ढींगरा और कालू पंडित पुत्र धर्मवीर का एक स्विफ्ट कार में सवार तीन हथियारबंद व्यक्ति पीछा कर रहे थे। दीपू और कालू पंडित जान बचाने के लिए वजीरे वाली बिल्डिंग में बजाज ठेकेदार के घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भी हथियार लेकर घर में घुस गए और वहीं पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आरोपियों ने दीपू और कालू के सिर में गोली मारी, जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा कि खून में लथपथ दीपू और कालू की लाश पड़ी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

डीएसपी विभोर शर्मा पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घर के बाहर और अंदर लगभग बारह गोलियों के खोल पड़े हुए थे। लोगों का कहना है कि दीपू व कालू की बुधवार को अदालत में तारीख थी। वे अदालत में पेशी भुगत कर आ रहे थे।

वहीं पर दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने एक आरोपी की पहचान भी की है। उधर, डीएसपी विभोर शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस व्यक्ति ने दीपू और कालू की हत्या की है, उसको दस साल पहले दीपू ने किरच मारी थी। उस दिन उक्त व्यक्ति का जन्मदिन था।

बुधवार को दीपू का जन्मदिन था, इसीलिए आरोपी ने बदला लेने के लिए दीपू के जन्मदिन पर ही उसे गोली मारी है। बताया जा रहा है कि दीपू व कालू कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed