फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Shopper bag snatched money from robbers

लुटेरों ने दुकानदार से रुपयों वाला बैग छीना

Sat, 31 Oct 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 31 Oct 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार रात लहरागागा में सरकारी अस्पताल के समीप एक व्यक्ति से तीन लुटेरे रुपयों वाला बैग छीनकर फरार हो गए। लहरागागा बस स्टैंड के सामने किरयाना की दुकान करने वाले रूल्दू राम ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान से करीब साढे़ आठ बजे अपने घर साइकिल पर जा रहा था।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के पास पीछे से आ रहे तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उसकी साइकिल की टोकरी में रखा थैला उठाकर फरार हो गए, जिसमें करीब पंद्रह हजार रुपये तथा अन्य सामान था। घटना के बाद बस स्टैंड के दुकानदारों में भारी रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते लुटेरे आसानी से घनी आबादी में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जो बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed