{"_id":"7c87d113d7dd8029d7b554f9acb584e3","slug":"shivlal-doda-effort-of-blowing-the-alcohol-contract-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव लाल डोडा का शराब ठेका फूंकने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव लाल डोडा का शराब ठेका फूंकने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयाल नगरी स्थित शिव लाल डोडा के शराब ठेके को शनिवार रात चार अज्ञात युवकों ने कैरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। ऐन मौके पर पहुंचे ठेका कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर किसी तरह काबू पाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलकार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने सेल्समैन के बयान दर्ज कर पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में ठेके के सेल्समैन पवन कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी संतनगर ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह अपना ठेका बंद करके घर आ गए थे। करीब 10 बजे उन्हें दुकान मालिक सहीराम ने मोबाइल पर सूचना दी कि ठेके के बाहर कुछ असामाजिक तत्व हाथ में कैरोसिन कका गैलन लेकर खड़े हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उसने अपने सहायक सेल्समैन सुनील कुमार को बुलाया और मौके पर पहुंचे। तब तक उक्त लोगों ने शटर के नीचे से कैरोसिन अंदर उडे़ल दिया और कपड़े में आग लगाकर अंदर धकेलकर फरार हो गए।
पवन कुमार ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी भरकर शटर के नीचे से अंदर फेंक दिया जिससे आग भड़कने से बच गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर ठेका खोला और सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी बलकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ठेके में फैले कैरोसिन की जांच की। पुलिस ने पवन कुमार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।