फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, akali leader bus accident 10 year girl killed

अकालियों की बस ने दस साल की बच्ची को कुचला, मौत

Thu, 17 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (मक्खू/फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (मक्खू/फिरोजपुर) Updated Thu, 17 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, akali leader bus accident 10 year girl killed
अकाली नेता की न्यू दीप ट्रांसपोर्ट बस ने एक दस साल की बच्ची को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसका शरीर बुरी तरह कुचला गया। गुस्साए लोगों ने बच्ची की लाश सड़क पर रखकर धरना लगा दिया। यह घटना गांव मोजमगढ़ और तलवंडी नेपालां के बीच से गुजरते नेशनल हाईवे-54 पर वीरवार को घटी। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने आरोपी बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। चालक फरार है।

गांव दयालपुर के रहने वाले पचास लोग (जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे) ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर जालंधर के कस्बा नकोदर में बाबा की दरगाह पर माथा टेकने जा रहे थे। गांव मोजमगढ़ व तलवंडी नेपालां के बीच सड़क किनारे अपनी ट्रैक्टर-ट्राली रोककर आराम कर रहे थे। बठिंडा से अमृतसर की तरफ तेज रफ्तार में आ रही न्यू दीप ट्रांसपोर्ट की बस बेकाबू हो गई और इनकी ट्राली की तरफ आने लगी। बस ने वहां खड़ी दस साल की बच्ची गुरप्रीत कौर पुत्री पलविंदर सिंह वासी गांव दयालपुर जिला तरनतारन को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पलविंदर सिंह ने बताया कि बस ने इस कदर गुरप्रीत कौर को कुचल दिया कि उसके शरीर का कोई अंग पूरा नहीं बचा है। बस चालक प्रदीप सिंह पुत्र नाजर सिंह वासी गांव भगवान गढ़ थाना संगत मंडी जिला बठिंडा घटनास्थल से बस लेकर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एक किलोमीटर दूर पीछा कर बस को काबू किया। ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार लोगों ने कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह के साथ सड़क पर बच्ची की लाश रखकर धरना दिया।

लोगों का कहना था कि आरोपी चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। घटनास्थल पर एसपी (डी) अमरजीत सिंह व एसएचओ जगदेव सिंह पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे जल्द पकड़ा जाएगा। उसके बाद लोग धरने से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed