{"_id":"b534d39b23f2a1d69111d49653d6a174","slug":"prison-escaped-prisoner-accused-tricked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल मुलाजिम को चकमा देकर कैदी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल मुलाजिम को चकमा देकर कैदी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल फिरोजपुर के खेतों में (बरूनी पंजे से) कामकाज कर रहा एक कैदी जेल मुलाजिम को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी की तलाश की जा रही है। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने कैदी और जेल मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक कैदी विकास फिरोजपुर में बंद था। रूटीन की तरह कैदियों को कामकाज के लिए खेतों में लेकर गए थे। जेल मुलाजिम अमरजीत सिंह कैदी विकास को खेतों में कामकाज के लिए लेकर गया था। विकास मुलाजिम को चकमा देकर खेतों में से फरार हो गया।
कैदी के फरार होते ही जेल में खलबली मच गई। शहर में कैदी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर, थाना सिटी पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर जेल मुलाजिम अमरजीत सिंह और कैदी विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जेल के मुलाजिमों का कहना है कि नियम के मुताबिक एक कैदी को खेत में कामकाज करने के लिए ले जाते समय दो मुलाजिम और एक हवलदार होना चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में जेल में मुलाजिमों की बहुत कमी है।