{"_id":"3f11afe7c8c4c0fcd1aa871aad236809","slug":"power-department-team-beaten-by-the-villagers-je-hand-broken-finger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने पीटा, जेई के हाथ की टूटी अंगुली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने पीटा, जेई के हाथ की टूटी अंगुली
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममदोट रोड स्थित गांव नया किला में रविवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम की जमकर पिटाई की। इस घटना में जेई की अंगुली टूट गई। जेई को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया है।
बिजली विभाग की टीम डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रिकवरी करने के लिए गई थी, जैसे ही मुलाजिमों ने बिजली की सप्लाई बंद करनी चाही उसी समय ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया।
बिजली विभाग के एक्सईएन हरमेल सिंह खोसा और एसडीओ राज कुमार ने बताया कि गांव नया किला के बहुत से ग्रामीणों ने बिजली का बिल नहीं दिया था। बकाएदार ग्रामीणों से कई बार बिल जमा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
इसके बाद भी ग्रामीणों ने बिल की अदायगी नहीं की। इस पर रविवार को जेई अविनाश शर्मा की अगुवाई में टीम गठित कर गांव में रिवकरी के लिए भेजी थी।
टीम के मुलाजिमों ने गांव में पहुंच कर बकाएदार ग्रामीणों रिकवरी शुरू की। बिजली नहीं अदा करने वाले ग्रामीणों की बिजली सप्लाई बंद की जा रही थी। इसी बात से गुस्साएं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम पर हमला बोल दिया।
इस घटना में जेई अविनाश शर्मा के हाथ की अंगुली टूट गई और गौरव कुमार जख्मी हो गया। दोनों जख्मियों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भरती कराया गया है। विभाग के बड़े अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।