फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Modern clashes among prison inmates, two injured

माडर्न जेल के कैदियों में झड़प, दो घायल

Fri, 25 Dec 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Fri, 25 Dec 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
Modern clashes among prison inmates, two injured
केंद्रीय माडर्न जेल में वीरवार देर शाम पेशी भुगत कर वापस लौटे कैदियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें दो कैदियों के घायल होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


इनका जेल अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली समेत जिला पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जेल परिसर के भीतर सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


मोगा समेत कुछ अन्य जिलों से पेशी भुगतकर लौटे कैदियों की तलाशी के बाद उन्हें जेल में दाखिल गया था। जेल में घुसते ही इनमें कैदियों में शामिल एक गैंगस्टर समेत दो कैदियों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई और उनके साथी भी एक दूसरे टूट पड़े। कैदियों को भिड़ते देख मौके पर मौजूद जेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गुटों पर काबू पाया लेकिन तब तक दो कैदियों को चोटें लग चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह के अनुसार पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और इसमें दो कैदियों को मामूली चोटें लगी है। जेल अधीक्षक बलकार सिंह भुल्लर के अनुसार यह कोई बड़ा मामला नहीं है और जेल में अकसर ही कैदियों के बीच ऐसे छोटे मोटे झगड़े हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed