फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Married death, accused of laws

विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर आरोप

Tue, 23 Feb 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
Married death, accused of laws
गांव भागू में दहेज के लालची ससुरालियों ने बहू की गला घोंट कर हत्या कर दी। थाना बहाववाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसके परिजनों के बयान पर मृतका के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में मृतका सोनू के पिता नेतराम निवासी मम्मूखेड़ा ने बताया कि उन्हाेंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2013 में भागू निवासी निर्मल उर्फ नीरू से की थी।
विज्ञापन


हैसियत के अनुसार विवाह में उन्होंने काफी सामान दिया था लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति निर्मल व ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज की खातिर उसे परेशान करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत दो बार पंचायतें भी हुई लेकिन ससुराल के सभी लोग दहेज की मांग को लेकर अड़े रहे।

नेतराम ने बताया कि कुछ दिन पहले से ही उनकी बेटी उन्हें फोन पर बताती थी कि उसका पति, सास व चाची सास उसे दहेज लाने के लिए अक्सर परेशान व मारपीट करते हैं।

उनकी बेटी सोनू का फोन आने पर जब उसने अपने साले यानी बेटी के मामा ओम प्रकाश को उनके घर सोनू का हालचाल जानने के लिए भेजा तो उसने देखा कि सोनू का पति, सास व चाची सास उसे बुरी तरह पीट रहे थे। उन्होंने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।


ओम प्रकाश ने इसकी सूचना उन्हें और पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के पिता नेतराम व मामा ओम प्रकाश के बयान पर मृतका के पति सहित कई अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed