{"_id":"819951dfc7fc40c8d845e23bd5dd8c04","slug":"farmer-commits-suicide-by-jumping-into-the-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूद कर किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में कूद कर किसान ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 02 Nov 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपास की फसल बर्बाद होने पर कर्ज तले दबे एक किसान ने गंग कैनाल नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। नहर से किसान का शव भी बरामद हो चुका है। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनाें के हवाले कर दिया है।
गांव आजमवाला निवासी 65 वर्षीय किसान अजैब सिंह के पुत्र जतिंदर पाल ने बताया कि उनके पास डेढ़ एकड़ जमीन है। उस पर कपास की फसल लगाई थी, जो सफेद मक्खी के कारण बर्बाद हो गई।
इस कारण उसका पिता मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पिछले मंगलवार को अजैब सिंह मानसिक परेशानी के चलते घर से लापता हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू कर दी और सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सोमवार रूपनगर बारेंका गांव से गुजरती गंग कैनाल नहर से उसके पिता का शव बरामद होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के बाद धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया।