{"_id":"d19d2310c1724a6422e4042d6a39f483","slug":"contract-system-captinn-amrinder-faridkot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरियों में ठेका सिस्टम बंद करेगी कांग्रेस : कैप्टन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरियों में ठेका सिस्टम बंद करेगी कांग्रेस : कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 11 Feb 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीसीसी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि साल
विज्ञापन
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने की सूरत में सरकारी
नौकरियों में ठेकेदारी सिस्टम को बंद किया जाएगा और साथ ही हर तरह की नौकरी
में सही वेतन की गारंटी के लिए एक कानून भी लाया जाएगा।
वह बुधवार को स्थानीय संधू पैलेस में यूथ वर्ग के साथ आयोजित रूबरू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौजवानों की तरफ से पूछे गए सवालों का जबाव देते हुए कहा कि कई सरकारी विभागों में ठेके के तहत मामूली वेतन पर काम करवाया जा रहा है जबकि उनके बराबर काम करने वाले स्थायी कर्मियों को उनसे कई गुणा वेतन मिलता है।
कांग्रेस की सरकार बनने पर यह भेदभाव दूर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल यूथ कांग्रेस, वाईओआई, एनएसयूआई व पुसु के कार्यकर्ताओं की तरफ से बेरोजगारी, नशा तस्करी, भ्रष्टाचार, किसानों की हालत समेत महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब में कैप्टन ने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कई मेगा प्रोजेक्टों की योजना तैयार की थी, लेकिन शिअद ने सत्ता संभालते ही इन्हें बंद कर दिया। ऐसे प्रोजेक्टों को दोबारा लाया जाएगा।
पंजाब में चार हफ्ते से भी कम समय में नशा रोका जाएगा क्योंकि वे जानते हैं कि कौन लोग इसके जिम्मेवार हैं और इनसे कैसे निपटना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि उनकी पार्टी एसजीपीसी के चुनाव में भाग नहीं लेती लेकिन एक सिख होने के नाते वे इन चुनाव में बादल परिवार का विरोध करेंगे ताकि सिख समाज की महान संस्था के दुरुपयोग को रोका जा सके।
इस मौके पर एआईसीसी के सचिव हरीश चौधरी, पीपीसीसी महासचिव कुशलदीप सिंह ढिल्लों, पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली, जिलाध्यक्ष व विधायक जोगिंदर सिंह पंजगराईं, विधायक करन कौर बराड़, पूर्व मंत्री मालती थापर, पूर्व मंत्री उपेंद्र शर्मा, इकबाल सिंह ग्रेवाल, सुरिंदर गुप्ता, दमन बाजवा भी हाजिर हुए। फरीदकोट में अपने दो दिवसीय दौरे के तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह 11 फरवरी को किसानों की मुश्किलें सुनेंगे।
‘वीआईपीज की सुरक्षा में कटौती करके आम लोगों में लगाएंगे’
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए पुलिस तंत्र को सुधारा जाएगा और वीआईपीज की सुरक्षा में कटौती करके उन्हें आम लोगों की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में एक हजार पुलिस कर्मी तैनात हैं और उनकी पार्टी के कई नेता बिना वजह ही भारी पुलिस सुरक्षा लेकर घूम रहे है।
आर्थिक रूप से कमजोर जनरल वर्ग को आरक्षण देंगे
बरगाड़ी बेअदबी मामले पर कैप्टन ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बेअदबी की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर इस मामले में जज से जांच करवाकर आरोपियों को सख्त सजाएं दी जाएगी। उन्होंने नौजवानों को वादा किया कि कांग्रेस की तरफ से राज्य में शिक्षा के ढांचे को सुधारा जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर जनरल वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां के ऐतिहासिक टिल्ला बाबा फरीद में नम किया और यहां पर बाबा फरीद सोसायटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।