{"_id":"555c78efa349d52912737c6dec79b1d7","slug":"collision-of-two-vehicles-killing-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत
अमर उजाला, (तलवंडी भाई/फिरोजपुर)
Updated Sat, 12 Oct 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
तलवंडी भाई-फरीदकोट रोड स्थित चौहान पैलेस के नजदीक शनिवार देर शाम को दो वाहनों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपति समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जख्मियों को पंजाब के फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में भरती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। वेरना कार फरीदकोट से तलवंडी भाई की तरफ आ रही थी जबकि फोर्ड फीगो गाड़ी तलवंडी की तरफ से आ रही थी। दोनों की चौहान पैलेस के पास आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
घटना के बाद वहां चीखें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने जख्मियों को वाहनों में डालकर फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया। वेरना कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। इनकी पहचान साहिबजीत सिंह सन्नी वालिया पुत्र सर्बजीत सिंह वालिया वासी फिरोजपुर, उनकी भाभी रूबी व नानी मदनजीत कौर के रूप में हुई। फोर्ड कार में सवार हरसिमरन सिंह बराड़ पुत्र जगदेव सिंह वासी गांव थांदे वाल, जिला मुक्तसर व उनकी पत्नी सिमरन जीत कौर की मौत हो गई।
विज्ञापन
वेरना कार में सवार जख्मी हुए लोगों की पहचान गांधी पुत्र दीप सिंह, रमन दीप वालिया पत्नी प्रीत वालिया व रौनक पुत्री प्रीत वालिया वासी नई दिल्ली के रूप में हुई है।