{"_id":"3e44b7cc9c7a42cba5a84439e7e5c9d8","slug":"car-crashed-into-the-wall-a-death-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दीवार से टकराई, एक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दीवार से टकराई, एक की मौत, दो जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 25 Nov 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कैंपर के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए।
देर रात एक होंडा सिटी कार दिड़बा से गांव हरिगढ़ जा रही थी। उसमें तीन नौजवान सवार थे। गांव कैंप के पास पड़ते मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और घर के बाहर बने शौचालय से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दीवार को तोड़ते हुए गोबर गैस के टैंक पर जा चढ़ी।
जोरदार आवाज सुनकर पास के लोग बाहर आए और उन्होंने कार से तीनों नौजवानों को बाहर निकाला। इनमें से हरिगढ़ निवासी 19 वर्षीय जसदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके साथ इंदरजीत सिंह और पलविंदर सिंह गंभीर घायल हो गए। इनमें से इंदरजीत सिंह की ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया और पलविंदर सिंह का संगरूर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।