फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Bajwa seeks compensation of 25 thousand per acre

बाजवा ने 25 हजार प्रति एकड़ मुआवजा मांगा

Thu, 10 Oct 2013 11:10 PM IST
अमर उजाला, घबदा कलां (संगरूर)
अमर उजाला, घबदा कलां (संगरूर) Updated Thu, 10 Oct 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bajwa seeks compensation of 25 thousand per acre
संगरूर में पीजीआई के सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास समारोह के बाद जनसभा को सफल बनाने में प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा सफल रहे। रैली को संबोधित करते हुए बाजवा ने पंजाब की मांगों को राहुल गांधी के समक्ष रखते हुए कहा कि एक रैंक एक पेंशन की सुविधा हर फौजी को दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मालवा और माझा के कुछ इलाकों में बाढ़ के लिए 25 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग भी की। बाजवा ने गुलाम नबी आजाद की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि माझा इलाके के लिए भी कुछ प्रोजेक्ट दिए जाने चाहिए, वहां भी काफी जरूरतें हैं।
विज्ञापन



कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ी समस्या कैंसर की है और इस सेंटर के बन जाने से पूरे मालवा के लोगों का लाभ मिलेगा। लोगों को इलाज करवाने के लिए दिल्ली या राजस्थान जाना पड़ता था, लेकिन केंद्र सरकार ने मालवा के लोगों को यह बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ एक आर्डिनेंस लाया जाए। उन्होंने कह कि निमंत्रण न मिलने पर आज मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चीख रहे हैं, मैं सात साल पंजाब कांग्रेस का प्रधान रहा, केंद्रीय सहायता के प्रोजेक्टों के शिलान्यास या उद्घाटन पर कब उन्होंने मुझे बुलाया।

 पंजाब विधान सभा विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कैंसर जैसी भयानक बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। इससे खासकर मालवा ज्यादा प्रभावित है।

इस अस्पताल से मालवा के लोगों को भारी राहत मिलेगी। यह केंद्र सरकार की पंजाब को एक बड़ी देन है। पंजाब में नशों पर काबू पाने के लिए यहां नशा छुड़ाओ सेंटर की भी सख्त आवश्यकता है।

उन्होंने केंद्रीय सेहत मंत्री गुलाम नबी आजाद से मांग की कि पीजीआई के इस सेटेलाइट सेंटर में नशे छुड़ाने की व्यवस्था भी की जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि पंजाब के सभी वर्ग अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी हैं और प्रदेश की जनता कांग्रेस के राज में मिलने वाली सुविधाओं को याद कर रही है। भट्ठल ने राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि पंजाब कांग्रेस राज्य की सभी सीटों पर शानदार जीत हासिल कर केंद्र में यूपीए सरकार को दोबारा सत्ता में लाएगी।


सांसद महिंदर सिंह केपी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही दलित वर्ग के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का लोगों को भारी लाभ मिलेगा। उन्होंने सांसद विजयइंद्र सिंगला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने यत्नों से संगरूर को कई बड़े प्रोजेक्ट दिलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed