फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   badal says "We gave land, but we did not call it '

बादल बोले ‘हमने जमीन दी, हमें ही नहीं बुलाया’

Tue, 08 Oct 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, (मालेरकोटला/संगरूर)
अमर उजाला, (मालेरकोटला/संगरूर) Updated Tue, 08 Oct 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
badal says "We gave land, but we did not call it '
कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह का न्योता न मिलने से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल खासे नाराज हैं।
विज्ञापन


उन्होंने 10 अक्तूबर को संगरूर के नजदीक गांव घाबदां में कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह में राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की आमद को सियासी ड्रामा करार दिया है। बादल ने कहा है कि अभी तक पंजाब सरकार को इसकी सूचना नहीं दी गई है, जबकि अस्पताल के लिए 25 एकड़ जमीन पंजाब सरकार ने ही उपलब्ध करवाई है। बादल मंगलवार को पंजाब के मालेरकोटला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर हैरान हैं कि यूपीए सरकार पंजाब सरकार से जमीन लेकर कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने जा रही है और समारोह में सूबे की सरकार को निमंत्रण तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेशक केंद्र के सेहत मंत्री गुलाम नबी आजाद समारोह में पहुंच रहे हैं, लेकिन इसमें राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की आमद सीधे तौर पर बताती है कि वे अस्पताल को लोकसभा चुनाव के लिए भुनाने का प्रयास कर रहे हैं। बादल ने कहा कि इसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


निमंत्रण हम नहीं पीजीआई दे रहा : सिंगला
संगरूर से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य विजयइंद्र सिंगला ने बादल के बयान पर कहा है कि कैंसर अस्पताल के नींव पत्थर समारोह के निमंत्रण पत्र कांग्रेस नहीं बल्कि पीजीआई चंडीगढ़ ने जारी किए हैं। यह हमारी जिम्मेवारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा जिलेभर की मीडिया को इसका निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed