{"_id":"cb037cd766086626e23f729643275e8a","slug":"badal-family-business-chhotepur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल परिवार व्यापारी बना: छोटेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल परिवार व्यापारी बना: छोटेपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस राज्य का राजा व्यापारी हो, उस राज्य की जनता भिखारी हो जाती है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उसके बेटे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बहुत बड़े व्यापारी बन चुके हैं। इससे जनता आर्थिक तौर पर कमजोर हो गई है। ये बातें आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
छोटेपुर ने कहा कि आज पंजाब में बादल सरकार की बसों का फ्लीट, होटल पंजाब के बाद अन्य राज्यों और विदेशों में चल रहे कारोबार के कारण बादल परिवार बड़ा व्यापारी बन चुका है। उन्होंने आज सारा पंजाब आम आदमी पार्टी की ओर देख रहा है और उसमें अपना भविष्य तलाशने की कोशिश में है।
मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार ने लूटने के सिवाए पंजाब के लोगों को कुछ नहीं दिया। पंजाब में भ्रष्टाचार शिखर पर है। अमन कानून नाम की कोई चीज नहीं है। शराब के ठेके मंत्रियों के पास है। किसान आत्महत्याऐं कर रहे हैं।
विज्ञापन
नशों के कारण पंजाब की जवानी तबाह हो रही है। पंजाब प्रत्येक क्षेत्र से पिछड़ गया है, फैक्ट्रियां हरियाणा में जा कर लग रही है। आम आदमी पार्टी आने वाले विधान चुनाव के चार महीने पहले उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। बिहार की तरज पर महागठबंधन का अभी कोई विचार नहीं है।
पंजाब भाजपा के सिद्धू दंपति के बारे पूछे जाने पर पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू या फिर मनप्रीत सिंह बादल आप में आना चाहते है तो उनके लिए दरवाजे खुले है।
पार्टी में शामिल होने के लिए तीन चीजों का दायरा रखा गया है, उस दायरे पर खरा उतरता कोई भी व्यक्ति पार्टी में शामिल हो सकता है। इस मौके पर कर्नल जेएस. गिल, एचएस किनरा, एडवोकेट सतनाम राये, जिला कनवीनर गुरप्रीत सिंह संधू, समरबीर सिंह सिद्धू रामपुरा, मनदीप सिंह गिल उपस्थित थे।