फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   At the instigation of government are robbing Mafia: jakhad

सरकार की शह पर लूट रहे माफिया : जाखड़

Sat, 09 Jan 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
At the instigation of government are robbing Mafia: jakhad
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि नेचरवे हाइट्स इंफ्रास्टक्चर लिमिटेड के निवेशकों को पैसा वापस दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएंगी। नेचर वे कंपनी के पीड़ित दर्जनों निवेशकों को पैसा दिलाने के लिए पंजाब के डायरेक्टर जनरल पुलिस सुरेश अरोड़ा से जाखड़ मिले।
विज्ञापन


जाखड़ ने पीड़ितों से कहा कि उनके पासे वापस दिलवाने के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा भी खटखटाएंगे। जाखड़ ने कहा कि भू-माफिया द्वारा जनता से पैसा लूटने के बाद शराब माफिया के साथ हाथ मिलाना राज्य की जनता पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डोडा ग्रुप शराब माफिया द्वारा किए गए हृदयविदारक कांड पर सरकार पर्दा डालने में जुटी हुई है। पंजाब पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा द्वारा निवेशकों से विस्तार से जानकारी लेकर इसकी जांच आईजी क्राइम नागेश्वर राव को सौंप दी है। जाखड़ ने कहा कि इतनी बड़ी लूट सत्ता की शह के बिना नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल व भाजपा गठबंधन की शह पर पिछले कई सालों से भू-माफिया, नशा माफिया का नापाक गठजोड़ पनपा है इसी का परिणाम है कि राज्य भर में गठबंधन नेताओं की शह पर हजारों लोगों को सुनहरे सपने दिखा कर लूटा जा रहा है। यह सारा पैसा सत्तारूढ़ दल के बड़े नेताओं की जेबों में पहुंच रहा है।


जाखड़ ने कहा कि डीजीपी को सौंपी शिकायत में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ के निवेशकों ने बताया कि उन्होंने नेचर हाइट्स इंफ्रा लिमिटेंड के तलवाड़ा, नागपुर, आनंदपुर साहिब आदि प्रोजैक्टों में पैसा इन्वेस्ट किया था। इस कंपनी का सीएमडी नीरज अरोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed