फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Army recruitment rally from 17

फौज की भर्ती रैली में 17 को

Tue, 08 Oct 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Tue, 08 Oct 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally from 17
मानसा के डीसी अमित ढाका ने बताया कि संगरूर में पंजाब स्तरीय भर्ती रैली में मानसा जिले के नौजवानों की स्क्रीनिंग 17 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


रैली में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही क्लर्क/स्टोरकीपर, सिपाही तकनीकी व सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट कैटागिरीयों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। इसमें मानसा जिले के  अलावा पटियाला, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब व अन्य जिलों के नौजवान हिस्सा लेंगे।


पंजाब में मानसा के ढाका ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए 17 को मानसा, 18 को पटियाला, 19 को बरनाला व फतेहगढ़ साहिब, 20 को संगरूर जिले व 21 अक्तूबर को पंजाब के और सभी जिलों के नौजवानों की सिपाही क्लर्क व स्टोरकीपर श्रेणी, सिपाही तकनीकी व सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट के लिए स्क्रीनिंग होगी। 22 को मेडिकल व दस्तावेजों की जांच होगी और योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर को भर्ती रैली वाले स्थान पर ही होगी। उन्होंने अपील की कि परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार अपने असली शिक्षण व अन्य सर्टिफिकेट फोटो कापियों समेत लेकर जाएं ताकि उन्हें परेशानी ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed