{"_id":"97-41604","slug":"Firozpur-41604-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक स्थिति मजबूत करना ही लक्ष्य: परमिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक स्थिति मजबूत करना ही लक्ष्य: परमिंदर
Firozpur
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनाम(संगरूर)। पंजाब के वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि उनका लक्ष्य, पंजाब के विकास को गति देते हुए जनहितैषी योजनाओं को लगातार जारी रखना और राज्य की आर्थिक स्थिती को मजबूत करना है। इसी लक्ष्य पर वे काम कर रहे हैं और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। वे रविवार को गांव बिश्नपुरा में पंचायतों की ओर से रखे समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब खुद अपने आय के संसाधनों पर ही निर्भर है और कड़ी मेहनत के बलबूते राज्य की आर्थिक स्थिति सही चल रही है। जबकि केंद्र सरकार पंजाब के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार, पंजाब के मुकाबले दो गुणा ज्यादा कर्जदार है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस द्वारा पंजाब में आर्थिक इमरजेंसी लगाने की मांग हास्यापद है।
कांग्रेस पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। पंजाब कांग्रेस ने कभी भी पंजाब को केंद्र से पैकेज नहीं दिलाया जबकि आईके गुजराल की सरकार ने पंजाब का कर्ज माफ किया था और वाजपेयी सरकार ने पंजाब को पैकेज दिया था। कांग्रेस, पंजाब विरोधी है और एनडीए की सरकार आने पर ही पंजाब को उसका बनता हक मिल सकेगा। मौके पर सरपंच जसवीर सिंह, गुरचरण सिंह धालीवाल, भागीरथ राय, बलजीत सिंह, सोहन सिंह आदि मौजूद थे।