{"_id":"aae031b89ba84e77addc7c077aa111ce","slug":"25-meritorious-students-gold-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. चंदा सिंह मरवाह सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं की मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाने वाली स्कूल की 25 छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रिंसिपल जरनैल कौर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्कूल को अडॉप्ट करने वाले एनआरआई डॉ.अमरजीत सिंह मरवाह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए।
रविवार को समारोह का आगाज स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत से किया। मुख्य मेहमान डॉ. मरवाह ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी शामिल करने की प्रेरणा दी। मौके पर उन्होंने स्कूल में साइंस ब्लॉक के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया।
समारोह के दौरान रमसा कमेटी के चेयरमैन बाज सिंह ने स्कूल की मेधावी छात्राओं की प्राप्तियों पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह में वर्ष 2013-14 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं शिवानी, प्रिया अरोड़ा, अमनदीप कौर व शायना कपूर, द्वितीय स्थान पाने वाली वाली ऋचा गर्ग, अशमप्रीत, महकदीप कौर और वीरपाल कौर व तृतीय स्थान पर रहने वाली किरनदीप कौर, सिमरनजीत कौर को क्रमवार तीन हजार, 25 सौ और दो-दो हजार के नगद पुरस्कारों समेत गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2014-15 में प्रथम स्थान पर रहने वाली गुरप्रीत कौर, योग्यता, अंजलि व गुरप्रीत कौर, द्वितीय स्थान पर रहने वाली इंद्रप्रीत कौर, सोनू विनायक, हरप्रीत कौर, निर्मलदीप व नैणी बाला और तृतीय स्थान पर रहने वाली मनीषा रानी, सिमरनजीत कौर, मनप्रीत कौर व राधिका को भी नगर पुरस्कार व गोल्ड मेडल से नवाजा गया।