{"_id":"e4522f7994082f749f6da98efe62e8de","slug":"one-killed-in-a-road-accident-a-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
गांव माइसरखाना के पास बठिंडा की ओर से आ रही एक कार के आगे अचानक लावारिस सांड आ गया। इससे कार सांड से टकरा गई।
इसके बाद कार पलटती हुई पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दंपति गंभीर घायल हो गए। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंच घायल दंपति को मैक्स अस्पताल पहुंचाया।
वहां कार चालक रवि कुमार (52) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला की पहचान आशा रानी (48) पत्नी रवि कुमार निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
रवि कुमार का शैलर प्लांट लगाने का कारोबार है। यह घटना रविवार देर रात्रि को उस समय हुई जब कार सवार दंपति वापिस फिरोजपुर की तरफ जा रहा था।