फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   farmers raised concerns with the lack of sufficient cooling to wheat

गेहूं को पर्याप्त ठंडक न मिलने से किसान को चिंता बढ़ी

Sat, 02 Jan 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 02 Jan 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
farmers raised concerns with the lack of sufficient cooling to wheat
किसानों को पहले सफेद मक्खी से बर्बाद कपास ने रुलाया और अब गेहूं की फसल के लिए सही मात्रा में ठंडक न मिलने से किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। गेहूं की फसल के लिए 18 डिग्री से कम तापमान चाहिए।
विज्ञापन


आजकल 20 डिग्री से ज्यादा तापमान होने के चलते फसल को सही मात्रा ठंडक नहीं मिल रही। इस वजह से इस बार गेहूं की फसल का झाड़ कम होने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दिन में तेज धूप और सुबह कोहरा न पड़ना भी फसल के लिए नुकसानदेह है।

क्योंकि दिसंबर के बीच में ज्यादा कोहरा होने से गेहूं की फसल को सही मात्रा में ठंडक मिल जाती थी, लेकिन अब न तो गेहूं की फसल को कोहरे की ठंडक मिली है और न ही बारिश न होने से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इस समय करीब 40 लाख हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल बोई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम में कोई तब्दीली नहीं हो सकती और न ही बारिश के आसार है।

कृषि विभाग के डायरेक्टर गुरदियाल सिंह का कहना है कि फसल को पर्याप्त मात्रा में तापमान के अनुसार ठंडक न मिलना इस बार नुकसानदेह हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ जाए और बारिश हो जाए तो गेहूं का सही मात्रा में झाड़ हो सकता है।

किसान नेता शिंगारा सिंह मान का कहना है कि मौजूदा तापमान के चलते गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा। जिन किसानों ने दिसंबर में गेहूं की फसल को लगाया है उस पर बहुत ज्यादा असर पडे़गा।


उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने नवंबर में फसल को लगाया था, उसके बढ़ने में रुकावट आएगी। इस वजह से अब गेहूं की फसल का झाड़ कम हो सकता है जो किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed