{"_id":"d39dbc70898c40bf00600a85d91eaa28","slug":"tet-fake-paper-was-sold-for-50-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार में बिका टेट का फर्जी पेपर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार में बिका टेट का फर्जी पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई पंजाब स्टेट टीचर एलिजीबिलटी टेस्ट के लीक होने की अफवाह ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को चौकस कर दिया।
कई परीक्षार्थियों ने 50 हजार और कुछ ने मिलकर यह पेपर खरीदा था, लेकिन उनको फर्जी पेपर में से कोई सवाल नहीं मिला।
फर्जी पेपर तैयार करके बेचने के आरोप में पुलिस ने एक सरकारी अध्यापक समेत चार लोगों पर केस दर्ज करके तीन को काबू कर लिया है।
इसे लेकर ईशा कालिया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर औचक दौरा भी किया। रविवार सुबह कई लोगों के पास टेट के प्रश्न पत्र के प्रिंट आउट उपलब्ध हो गए थे।
माना जा रहा है कि परीक्षार्थियों ने 50-50 हजार में यह पेपर खरीदा, जो आगे 20 से 10 हजार तक का बिका। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस परेशान नजर आया।
इसके बाद डीसी ईशा कालिया और एसडीएम राकेश कुमार ने स्थानीय सरकारी सेकेंडरी स्कूल में दौरा किया। उन्होंने पहले से टेस्ट लेने के लिए लगाई गई अध्यापकों की ड्यूटियों को भी बदल दिया।
सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। थाना सिटी-1 की पुलिस ने सरकारी प्राइमरी स्कूल बरेह के अध्यापक कुंज बिहारी, मोहन लाल बोहा, दीपक कुमार व जीवन कुमार वासी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अध्यापक कुंज बिहारी फरार है, जबकि अन्य को काबू कर लिया गया है।