{"_id":"09297663e2aa0ae4c86ce2ef9eccdb76","slug":"swindle-of-millions-five-nominated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी मारने के आरोप में पांच नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की ठगी मारने के आरोप में पांच नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी मारने के आरोप में पांच लोगों को नामजद किया है।
आरोपियों की पहचान सतीश कुमार, चरणजीत सिंह, रवि कुमार निवासी बठिंडा, हरजीत सिंह, केवल सिंह निवासी बरनाला के तौर पर हुई है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को बलवीर सिंह ने बताया कि प्रापर्टी डीलर सतीश कुमार और चरणजीत सिंह के जरिये उसने एक प्लॉट का सौदा धर्मदास के साथ 5 लाख 80 हजार में किया था। इसकी बयाने के तौर पर 1 लाख 60 हजार रुपये धर्मदास को दे दिए।
वहीं बाद में पता चला कि उक्त दोनों डीलरों ने अपने साथ रवि को ही नकली धर्मदास बनाकर उसका फर्जी राशन लगा उसके साथ सौदा किया था।
इसके अलावा आरोपियों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई है और जो चेक दिए थे, उस खाते में पैसे नहीं हैं। इसके चलते आरोपियों ने उसके साथ 1 लाख 60 हजार की ठगी मारी है।
इस तरह थाना नथाना पुलिस को दी शिकायत में लाल सिंह निवासी अजीत रोड बठिंडा ने बताया कि उसने हरजीत सिंह और केवल सिंह के साथ 22 कनाल जमीन का सौदा प्रति एकड़ 21 लाख के हिसाब से किया था।
विज्ञापन
इसकी आरोपियों ने उससे पूरी रकम लेकर उसको रजिस्ट्री करवा तो दी, लेकिन उसके अलावा उसी जमीन की अपने रिश्तेदार केवल सिंह के नाम भी रजिस्ट्री करवाकर उससे ठगी मारी है।
पुलिस के एएसआई सुखजिंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।