फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Rehdha driver killed in road accident

सड़क हादसे में रेहड़ा चालक की मौत

Tue, 09 Feb 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Tue, 09 Feb 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Rehdha driver killed in road accident
बादल परिवार की डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने मंगलवार सुबह मलोट-अबोहर रोड पर स्थित गांव वाला के पास एक खच्चर रेहड़े को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें रेहड़ा चालक की मौत हो गई। चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। थाना कबरवाला पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव सरावां बोदला निवासी रोशन लाल (53) मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपना खच्चर रेहड़ा लेकर गांव कबरवाला से भट्ठे की ओर से जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई डीटीसी कंपनी की बस ने रेहड़े को टक्कर मार दी।

इस हादसे के दौरान रेहड़ा चालक रोशन लाल को गंभीर चोटें लगी। उसे तुरंत मलोट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा में रोशन लाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में खच्चर को भी चोटें लगी हैं। कबरवाला पुलिस ने मृतक के भाई मीनू राम के बयान पर बस चालक गुरप्रीत सिंह निवासी गांव कोटभाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed