{"_id":"aa81ba7c957e7c12a2726d81564d00e3","slug":"punjab-bathinda-crime-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ एक्ट में चार काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ एक्ट में चार काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sat, 26 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
थाना जोड़कियां व सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चार लोगों को अलग-अलग स्थानों से
विज्ञापन
जुआ एक्ट के तहत काबू कर उनके पास से 1820 रुपये बरामद किए।
एसएसपी रघबीर सिंह संधू ने बताया कि सीआईए स्टाफ के दर्शन सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जीवन नगर रियोंद कलां के निवासी बलकार सिंह को सट्टा लगवाते हुए काबू किया। पुलिस ने उससे 650 रुपये बरामद कर थाना बोहा में मामला दर्ज किया।
सीआईए स्टाफ के हवलदार गमदूर सिंह ने बोहा में वार्ड नंबर 2 बुढ़लाडा निवासी पवनी कुमार को काबू कर उससे 360 रुपये बरामद किए। हवलदार बलजीत सिंह ने वार्ड नंबर 3 मानसा निवासी सोनू उर्फ सोमवीर को काबू कर उससे 280 रुपये बरामद किए। थाना जौड़कियां के हवलदार अमरजीत सिंह ने धिंगड़ निवासी काका सिंह उर्फ गांधी को सट्टा लगवाते काबू कर उससे 530 रुपये बरामद किए।