फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Police have registered a case on seven prisoners

पुलिस ने सात कैदियों पर केस दर्ज किया

Wed, 30 Dec 2015 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Wed, 30 Dec 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
Police have registered a case on seven prisoners
मानसा जेल में मंगलवार को हुई आपसी खूनी झड़प के मामले में पुलिस ने 7 कैदियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उनको प्रोडक्शन वारंट पर लेगी, बाद में इस मामले के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस को अभी तक लड़ाई की वजह का पता नहीं लग सका, लेकिन इसको दोेनों गुटों की दादागिरी बताया जा रहा है।

मंगलवार को जेल मानसा में दो गुटों में हुई झड़प के दौरान सोमलाल मोटा, कुक्कू सिंह, विशाल कुमार का झगड़ा मनप्रीत सिंह वासी तलवंडी, मनवीर सिंह, नवदीप सिंह निवासी बठिंडा और हरप्रीत सिंह वासी बरनाला के हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनवीर सिंह और हरप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस को इस बारे में जेल वारंट अफसर नछत्तर सिंह ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उक्त कैदियों ने आपस में झड़प करते पुलिस मुलाजिमों से भी धक्का मुक्की कर सरकारी ड्यूटी पर विघ्न डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर मानसा के मुखी हरपाल सिंह का कहना है कि उक्त मामले में शामिल कैदियों को पुलिस अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उन से पूछताछ करेगी। जेल सुपरिंटेंडेंट जगवंत शर्मा ने कहा कि ये दोनों गुटों की आपसी दादागिरी की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed