{"_id":"63e3d409416067273f6064e3278ad23c","slug":"newly-married-teacher-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहित अध्यापिका ने की खुदकशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहित अध्यापिका ने की खुदकशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Wed, 25 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
थाना महिलकलां के अधीन पड़ते गांव चुहाने खुर्द की रहने वाली नवविवाहित अध्यापिका परमजीत कौर ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर नहर में कूदकर खुदकशी कर ली।
अध्यापिका परमजीत कौर कस्बा शहणा में शादीशुदा थी और सरकारी हाई स्कूल गांव चुहान के खुर्द में टीचर थी। उसका शव गांव बुगरां के पास नहर में से बरामद किया गया।
मृतक अध्यापिका के पिता करनैल सिंह के बयानों पर पुलिस थाना महिलकलां में परमजीत कौर के पति कुलदीप सिंह, सास गुरमेल कौर व ननद सिमरजीत कौर निवासी शहणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
लड़की की सास गुरमेल कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपी फरार हैं। करनैल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आठ महीने पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी।
उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे। एक दिन मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। ससुराल वालों के अत्याचारों से तंग आकर उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली।
थाना महिलकलां के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि परमजीत कौर के पति कुलदीप सिंह, सास गुरमेल कौर व ननद सिमरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।