फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   murder, punjab, mansa

लावारिस पशुओं को लेकर तकरार में कत्ल

Tue, 05 Jan 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Tue, 05 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
murder, punjab, mansa
क्षेत्र में कुछ समय से चल रहे लावारिस पशुओं को लेकर विवाद थम नहीं पा रहा
विज्ञापन
है। सोमवार की रात को इसी बात को लेकर हुई तकरार में गांव दानेवाला में गांव के पंच के नौकर की तेजधार हथियार से हत्या कर हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद गुस्साए गांववासियों ने बस स्टैंड झुनीर पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के भरोसा देने और तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जाम हटाया गया। गांव दानेवाला के गुरुद्वारा साहिब से सोमवार की रात को स्पीकर पर सूचना दी गई कि गांव ख्याली चहलांवाली के कुछ लोग लावारिस पशुओं को छोड़ने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान गांव के एक पंच का नौकर मीरा सिंह (45) खेत पहुंच गया।

वहां उसकी कुछ लोगों के साथ तकरार हो गई। इसमें उक्त लोगों ने तेजधार हथियार से हमलाकर मीरा सिंह का कत्ल कर दिया और फरार हो गए। घटना के बाद गुस्साए गांव वासियों ने रोष स्वरूप झुनीर के बस स्टैंड पर यातायात ठप कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपीडी विनोद चौधरी, डीएसपी सरदूलगढ़ बलराज सिंह, एसडीएम सरदूलगढ़ पूनम सिंह, थाना झुनीर प्रभारी जसकरण सिंह बराड़ ने प्रदर्शनकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देकर जाम हटवाया।

डीएसपी बलराज सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के चचेरे भाई अजैब सिंह के बयानों पर मंगल सिंह सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed