फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Jailed under beat, four prisoners case

जेल में बंद हवालाती से मारपीट, चार कैदियों पर केस

Wed, 03 Feb 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 03 Feb 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Jailed under beat, four prisoners case
जेल में बंद हवालाती दरबारा सिंह से मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार कैदियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जेल प्रशासन ने ड्यूटी में कोताही करने के आरोप में हेड वार्डन हरलजवंत सिंह और वार्डन कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह पहला मामला नहीं है जब जेल में कैदियों की ओर से अन्य बंदियों से मारपीट की गई हो। इससे पहले भी गैंगस्टर कुलबीर नरूयाना ने जेल में बंद एक कैदी पर फायरिंग भी की थी।

भाजपा के देहाती जिला अध्यक्ष गुरविंदर भगता पर दरबारा सिंह ने 26 नवंबर 2015 को किसी बात पर गोली चला दी थी। इसमें भाजपा नेता बाल बाल बच गए थे।

दयालपुरा पुलिस ने धारा 307 के तहत दरबारा सिंह पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बठिंडा जेल भेज दिया था। इसके बाद बीती 26 जनवरी को इसी जेल में बंद कैदी मनदीप ध्रुव, मनोज मोजी, सुखजिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह की ओर से दरबारा सिंह के कपडे़ उतारकर उससे मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन


इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद उक्त चारों आरोपियों पर कार्रवाई के लिए सिविल लाइन पुलिस को लिख दिया था।

जेल अधीक्षक सुखविंदर सिंह सहोता का कहना है कि हवालाती दरबारा सिंह से मारपीट के आरोप में चारों कैदियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी में कोताही करने के आरोप में हेड वार्डन हरलजवंत सिंह और वार्डन कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उधर एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


उन्होंने कहा कि हवालाती से मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक कैदी दरबारा सिंह को अपने कपडे़ खुद उतारने को कह रहा है।

जब दरबारा सिंह अपने कपडे़ उतारता है तो उक्त सभी कैदी उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। उनमें से एक कैदी दरबारा सिंह को बोलता है कि जिसके साथ रहते हो उसके साथ धोखा नहीं करते।

इतने में वीडियो बनाने वाला कैदी भी अपने साथियों को बोलता है कि इसे मारना नहीं इसको बेइज्जत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed