फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Including policeman ten cases of murder

हवलदार समेत दस के खिलाफ हत्या का केस

Sat, 28 Nov 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 28 Nov 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
Including policeman ten cases of murder
थाना फतेहगड़ पंजतूर पुलिस ने नौजवान की हत्या के आरोप में पंजाब पुलिस के
विज्ञापन
एक हवलदार समेत 6 नामजद के अलावा 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है। थाना प्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह पुत्र राम सिंह कौम जट सिख निवासी बूले थाना जीरा जिला फिरोजपुर के बयानों पर  दीदार सिंह पुत्र महल सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र दीदार सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गां बूले, मन्नू पुत्र जोगा सिंह निवासी कोट ईसेखां, निशान सिंह हवलदार (मन्नू का चाचा) निवासी मोगा, जीता निवासी शाहकोट और 4 अज्ञात आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया कि उसका भाई गुरजीत सिंह 27 नवंबर को दोपहर तकरीबन 2.30 बजे बाइक पर सवार हो कर कोट ईसेखां से दोलेवाला को जा रहा था। गांव दौलेवाला के पास सामने से फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक ने गुरजीत सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में से उतर कर उसे लोहे की रॉड से पीटा और गाड़ी पर सवार हो कर फरार हो गए।

गुरजीत सिंह को हरबंस नर्सिंग होम कोट ईसेखां लाया गया। डॉक्टर के जवाब देने पर अस्पताल की एंबुलेंस पर जीरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पीडित ने आरोप लगाया कि उसके भाई गुरजीत सिंह का अपने चाचे दीदार सिंह से जमीन का झगड़ा चलता ह। इस झगड़े के कारण उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed